जुगसलाई में चला सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ मिशन

बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए बाल भारती स्कूल के बच्चों को जानकारी दी गयी

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ पहल शुरू की गयी है. यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा. इसके तहत मौसम में स्वच्छता और बीमारियों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए बाल भारती स्कूल के बच्चों को जानकारी दी गयी. इसी तरह जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ को लेकर सफाईकर्मी के साथ कबड्डी एवं खो-खो खेला गया. साथ ही साथ आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं के साथ सभी को जागरूक किया गया. इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, नगर प्रबंधक, स्वच्छता विशेषज्ञ , आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >