आदित्यपुर में चाकू की नोक पर छिनतई का प्रयास, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

आदित्यपुर में चाकू दिखाकर कलेक्शन एजेंट से लूटपाट की कोशिश नाकाम. स्थानीय लोगों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले किया. जानें पूरी घटना की जानकारी.

जमशेदपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब चौक पर बुधवार रात करीब 10 बजे एक नशेड़ी युवक ने चाकू की नोक पर कलेक्शन एजेंट से लूटपाट की कोशिश की. हालांकि, स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बड़ी घटना टल गई.

जानकारी के अनुसार, कलेक्शन एजेंट ईमली चौक के पास अपना काम निपटा रहा था. इसी दौरान एक युवक उसका पीछा करने लगा. दयाल ट्रेड सेंटर के पास पहुंचते ही आरोपी ने एजेंट को घेर लिया और चाकू दिखाकर पैसे छीनने का प्रयास किया.

भीड़ ने दिखाया सहस

घटना को देख आसपास के लोग तुरंत जुट गए. स्थानीय निवासियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी. घटना की सूचना तुरंत आदित्यपुर पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ के बीच से निकाला और हिरासत में ले लिया.

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी की पहचान अलकतरा ड्रम बस्ती निवासी एक युवक के रूप में हुई है. वह नशे का आदी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >