महिला का पर्स – मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

महिला का पर्स – मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

फोटो- 15 जीआरपी

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

:

टाटानगर रेल पुलिस ने महिला यात्री का पर्स और मोबाइल की चोरी करने के मामले में एक युवक काे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम राम जीवन सांडिल है. वह बागबेड़ा गांधीनगर का रहने वाला है. मामला 15 दिसंबर का है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रेल पुलिस ने बताया कि पकड़े गये युवक का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. बागबेड़ा थाना में भी उसके खिलाफ केस दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >