Jamshedpur news.
सुंदरनगर थाना क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने और रील वीडियो बना कर वायरल करने के मामले में साइबर थाना बिष्टुपुर और सुंदरनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार कर लिया है. गोविंदा से साइबर थाना बिष्टुपुर में पूछताछ करने के बाद उसे साइबर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.गोविंद के खिलाफ महिला ने सुंदरनगर थाना में दुष्कर्म करने और साइबर थाना में रील वीडियो बना कर वायरल करने का आरोप लगा कर केस दर्ज किया था. घटना सात फरवरी की है. बताया जाता है कि गोविंदा की गिरफ्तारी ओडिशा से की गयी. सुंदरनगर पुलिस और साइबर पुलिस ने टीम बना कर छापेमारी की. मोबाइल लोकेशन के माध्यम से पुलिस गोविंदा होनहागा को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान पुलिस ने यह पाया कि गोविंदा और महिला दोनों विवाहित हैं. दाेनों का एक दूसरे से प्रेम करने की बात सामने आयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
