गोविंदपुर के युवक की नागपुर सड़क दुर्घटना में मौत

गोविंदपुर के युवक की नागपुर सड़क दुर्घटना में मौत

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नागपुर में कर रहा था नौकरी

– बिहार के बांका का रहने वाला था मृतक पीयूष, आज पैतृक आवास पर होगा अंतिम संस्कार

फोटो- 9 पीयूष कुमार)

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

गोविंदपुर थानांतर्गत चित्रगुप्त भवन के पास के रहने वाले पीयूष कुमार (25) की नागपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. पीयूष इंजीनियर थे. वह नागपुर में किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे. घटना शनिवार की शाम करीब सात बजे की है. घटना के बाद पीयूष के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन उनके पैतृक आवास बांका बिहार लेकर चले गये. जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. घटना के संबंध में पीयूष के पिता रवींद्र कुमार रवि ने बताया कि वह पूर्वी सिंहभूम सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत हैं. बेटा पीयूष वर्ष नवंबर 2023 से नागपुर में रह कर नौकरी कर रहा था. शनिवार को वह ड्यूटी करने के बाद बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था. उसी दौरान मौसम खराब हो गयी और तेज आंधी आने लगी. इससे उसकी बाइक एक ब्रिज के रेलिंग से जा टकरायी. रेलिंग से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद कंपनी के लोग अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. उसके बाद घटना की जानकारी परिवार के लोगों को फोन पर दी. सूचना मिलने पर परिवार के लोग नागपुर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >