एमजीएम : नाटक प्रस्तुत करने जा रहे कलाकारों की गाड़ी पलटी,आठ जख्मी

एमजीएम : नाटक प्रस्तूत करने जा रहे कलाकार की गाड़ी पलटी,आठ जख्मी

फोटो- 27 एक्सिडेंट 1,2 वरीय संवाददाता, जमशेदपुर एमजीएम थानांतर्गत एनएच-33 स्थित भिलाई पहाड़ी के पास नाटक प्रस्तुत करने जा रही कलाकारों से भरी गाड़ी बुधवार को पलट गयी. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार आठ कलाकार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को टीएमएच लाया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी गिरीडीह के राजन कुमार को टीएमएच से रिम्स रेफर कर दिया गया. राजन कुमार को सिर में चोट लगी है. वहीं अन्य घायलों का टीएमएच में इलाज किया गया. घायलों में गिरीडीह के पुरुषोत्तम कुमार, कृष, राहुल कुमार शमिल हैं. जबकि जमशेदपुर के आशुतोष, सत्यम सिंह, खुर्शीद आलम, रुपेश कुमार और रुपेश प्रसाद शामिल हैं. घटना दोपहर करीब दो बजे की है. नाटक टीम के सदस्य ने बताया कि विश्व रंग मंच दिवस के मौके पर पथ संस्था की नाटक टीम घाटशिला में स्टेज शो करने जा रही थी. सभी कलाकार एक छोटा हाथी गाड़ी से जा रहे थे. उसी क्रम में भिलाई पहाड़ी के समीप गाड़ी पलट गयी. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद एमजीएम पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >