बस्तीवासियों के समर्थन में आगे आये आप नेता

जमशेदपुर अंचल कार्यालय की ओर से भुइयांडीह के कल्याण नगर और आस-पास के 150 लोगों को जमीन का अतिक्रमण किये जाने का नोटिस दिया है. जिसके विरोध में आम नेताओं ने बस्तीवासियों से मुलाकात की.

जमशेदपुर . आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में नदी तट पर बसी बस्तियों का दौरा किया. स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनका घर टूटने नहीं दिया जायेगा. टीम ने कल्याण नगर, चंडी नगर, छाया नगर, बाबूडीह, निर्मल नगर, लाल भट्टा, कानू भट्टा, शांति नगर, भुइयांडीह बस्ती, ग्वाला बस्ती बस्तीवासियों से मुलाकात की. इस मौके पर संतोष भगत, मनोज सिंह, अमरीक सिंह जख्मी, केके देशमुख, राहुल ठाकुर, ममिता द्विवेदी, रानी कुमारी, चरणजीत सिंह, हरभजन सिंह, देवेंद्र सिंह, अजय पांडेय आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >