Jamshedpur news. एक मई को सीतारामडेरा में होगा मजदूरों का महा सम्मेलन

झारखंड श्रमिक संघ और झारखंड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले होगा कार्यक्रम

Jamshedpur news.

एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर आदिवासी एसोसिएशन हॉल सीतारामडेरा में मजदूरों का महासम्मेलन होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन होंगे. झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन (एटक), झारखंड श्रमिक संघ और झारखंड वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन होगा.

बिष्टुपुर में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष कामरेड सपन कुमार घोषाल, महासचिव कामरेड रमेश मुखी, सुनीता मूर्मू, करन हेंब्रम, नरसिंह राव उमेश मुखी, मोतीलाल जातराम, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र मैथी, झारखंड वर्कर्स यूनियन के कामरेड ओमप्रकाश आदि वक्ताओं ने संयुक्त रूप से दी. वक्ताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें है कि सरकार, श्रम आयोग का गठन करे. साथ ही केंद्र सरकार सीमेंट वेज, स्टील वेज, ऑटो मोबाइल वेज, मझोले इंजीनियरिंग वेज समेत अन्य वेज बोर्ड के निर्माण को कार्यान्वित करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >