फेसबुक पर सिखो के गुरुओं की तसवीर से किया छेड़छाड़, बवाल

जमशेदपुर : सिखो के गुरुओं की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर जारी करने पर सिख समाज में उबाल है. सोमवार शाम को कार्रवाई की मांग पर सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल साकची थाना गया. वहां फेसबुक पर जारी तस्वीर पुलिस को दिखाई गई. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने […]

जमशेदपुर : सिखो के गुरुओं की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे फेसबुक पर जारी करने पर सिख समाज में उबाल है. सोमवार शाम को कार्रवाई की मांग पर सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल साकची थाना गया. वहां फेसबुक पर जारी तस्वीर पुलिस को दिखाई गई. साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की गयी. यह तसवीर फेसबुक पर मंदीप खन्ना के एकाउंट से जारी की गयी है. साकची पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है.प्रधान इंदरजीत सिंह ने कहा कि ऐसी तसवीर से समाज की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है.वहीं सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यदि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >