डॉ शुक्ला मोहंती ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला

जमशेदपुर/चाईबासा : डॉ शुक्ला मोहंती ने आज कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार संभाल लिया. डॉ मोहंती अबतक जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं. दो दिन पहले राज्यपालसहकुलाधिपतिद्रौपदी मुर्मू ने कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के चार विश्वविद्यालय के नये कुलपति की नियुक्ति की थी. राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सर्च कमेटी की […]

जमशेदपुर/चाईबासा : डॉ शुक्ला मोहंती ने आज कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार संभाल लिया. डॉ मोहंती अबतक जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थीं. दो दिन पहले राज्यपालसहकुलाधिपतिद्रौपदी मुर्मू ने कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के चार विश्वविद्यालय के नये कुलपति की नियुक्ति की थी.

राज्यपाल सह कुलाधिपति ने सर्च कमेटी की ओर से भेजे गये पैनल पर मुख्यमंत्री रघुवर दास से सलाह लेकर मंजूरी दी. डॉ मोहंती ने आरआरपी सिंह का स्थान लिया है.

डॉ शुक्ला के अलावा रांची विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ रमेश शरण को विनोभा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का कुलपति, डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का कुलपति, डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालयपलामू का कुलपति नियुक्त किया गया है. दूसरे नवनियुक्त कुलपति भी आने वाले दिनों में कार्यभार संभालेंगे.

रमेश शरण बिनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति नियुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >