अार्मी कैंप में शिविर: 200 सेवानिवृत्त फौजियों का विवरण अपडेट, सीधे खाते में जायेगा पेंशन

जमशेदपुर: पूर्व सैनिकाें की पेंशन राशि अब सेना के इलाहाबाद आैर मुंबई मुख्यालय से सीधे पेंशनधारियाें के खातें में भेजी जायेगी. सेना के तीनाें अंगाें के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकाें का विवरण अप टू डेट किया जा रहा है. जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा द्वारा बुधवार काे साेनारी आर्मी कैंप में लगाये गये शिविर में 200 से […]

जमशेदपुर: पूर्व सैनिकाें की पेंशन राशि अब सेना के इलाहाबाद आैर मुंबई मुख्यालय से सीधे पेंशनधारियाें के खातें में भेजी जायेगी. सेना के तीनाें अंगाें के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकाें का विवरण अप टू डेट किया जा रहा है. जिला सैनिक बोर्ड चाईबासा द्वारा बुधवार काे साेनारी आर्मी कैंप में लगाये गये शिविर में 200 से अधिक पूर्व सैनिकाें ने खुद का निबंधन नये सिरे से कराया.

सैनिक बाेर्ड के कमांडर बीबी मिश्रा ने बताया कि 1 जनवरी 1985 से पहले सेवानिवृत्त हुए सैनिकाें काे इलाहाबाद आैर इसके बाद के सैनिकाें का पेंशन मुंबई मुख्यालय से निर्गत किया जाता है. मुख्यालय से पेंशन राशि बैंकाें काे भेज दिये जाने के बाद भी खाताें में पहुंचने में वक्त लगता है. बीबी मिश्रा ने बताया कि जिला में 47 साै परिवार सैनिक कल्याण बाेर्ड से सीधे जुड़े हैं. सभी काे आेआरपी आैर सातवें पे कमीशन का लाभ मिल रहा है. उन्हें शिकायत मिली है कि बैंक अॉफ इंडिया की कुछ शाखाआें में पेंशन से संबंधित कुछ मामलाें का लटका दिया जाता है.

इस पर वे वरीय अधिकारियाें से बात करेंगे. कमांडर बीबी मिश्रा ने बताया कि वे माह में दाे बार साेनारी स्थित आर्मी कैंप में शिविर लगाकर पूर्व सैनिकाें की समस्याआें काे सुनेंगे. इस दाैरान वहां स्टेशन हेड क्वार्टर के कर्नल बी एस राठौर, कर्नल नीरज कुमार सिंह, कमांडिंग ऑफिसर 324 फील्ड रेजिमेंट, जिला सैनिक बोर्ड के प्रभात कुमार शिव प्रसाद दास, एजेनार किड़ो उपस्थित थे. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संगठन महामंत्री वरुण कुमार, जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र नाथ ओझा, अवधेश कुमार, मनोज ठाकुर, दिनेश, राजीव, रंजन, रमेश राय, अरविंद कुमार सिंह पूर्व सैनिकाें के कागजात काे जमा कराने में सहायता कर रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >