75th steel city golf tournament : शिल्पा अमीन व सुबोध बने सर्वश्रेष्ठ गोल्फर

जमशेदपुर. बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित 75वां स्टील सिटी प्लेटिनम जुबिली गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया.

जमशेदपुर. बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित 75वां स्टील सिटी प्लेटिनम जुबिली गोल्फ टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. बेल्डीह गोल्फ कोर्स में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में टाटा स्टील के वीपी (सीएस) डीबी सुंदर रामम, जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोटी, डेजी ईरानी और टाटा स्टील की पूर्व वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी) संजीव पॉल शामिल हुए. अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. समारोह में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोल्फर (गोल्फर ऑफ द ईयर) पुरस्कारों की भी घोषणा की गई. महिला वर्ग में शिल्पा अमीन को 250 अंकों के साथ गोल्फर ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि पुरुष वर्ग में सुबोध कुमार ने 222 अंकों के साथ यह सम्मान प्राप्त किया. इसके अलावा ऑन-कोर्स प्रतियोगिताओं में गोल कोर्स के होल नंबर–1 पर रवि खंडेलवाल ने 4 फीट 8 इंच के साथ ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ का पुरस्कार जीता. होल नंबर–4 पर धीर दत्ता ने ‘स्ट्रेटेस्ट ड्राइव’ और बेल्डीह के होल नंबर–12 पर नवतेज सिंह ने 299 गज की शानदार ड्राइव के साथ ‘लॉन्गेस्ट ड्राइव’ का खिताब अपने नाम किया. वहीं, 25–36 हैंडीकैप वर्ग में दीपक सहाय (ग्रॉस 92), 19–24 वर्ग में अमित गर्ग (ग्रॉस 90), 15–18 वर्ग में बिपिन पटेल (ग्रॉस 87), 10–14 वर्ग में विरेन कुमार (ग्रॉस 80) और 0–9 वर्ग में निखिल अडेसरा (ग्रॉस 79) ने सर्वश्रेष्ठ ग्रॉस पुरस्कार अपने-अपने नाम किये. वेटरन्स ट्रॉफी प्रशांत मौर्य ने नेट 71 के साथ अपने नाम की. वहीं, अनिल तिवारी को नेट 70 के साथ सर्वश्रेष्ठ आउटस्टेशन गोल्फर और डॉ संजय पांडा को नेट 69 के साथ सर्वश्रेष्ठ स्थानीय गोल्फर घोषित किया गया. 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित सीनियर्स ट्रॉफी (9-होल स्टेबलफोर्ड) में बाल कृष्ण वडेरा ने 21 नेट अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता. एएम मिश्रा 18 अंकों के साथ उपविजेता रहे. प्रतिष्ठित 75वीं स्टील सिटी प्लेटिनम ओपन चैंपियनशिप में रांची के कर्नल एमके सिंह ने नेट 66 के साथ विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि निशांत झा नेट 68 के साथ उपविजेता बने. नोरा हेली कप में माया चौधरी ने नेट 65 के साथ जीत दर्ज की, मंजू मिश्रा नेट 66 के साथ उपविजेता रहीं और हेतल अडेसरा ने ग्रॉस 84 के साथ सर्वश्रेष्ठ ग्रॉस पुरस्कार जीता. कुल मिलाकर 75वें स्टील सिटी विजेता वर्ग में निशांत झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रॉस 76 के साथ सर्वश्रेष्ठ ग्रॉस और नेट 68 के साथ विजेता का खिताब जीता. आर. गणेशन नेट 68 के साथ उपविजेता रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >