टाटा स्टील के संयंत्र में विस्फोट, 17 घायल

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक संयंत्र में आज यहां विस्फोट से 17 लोग घायल हो गये. बताया गया है कि विस्फोट अमोनिया स्क्रबर में हुआ. टाटा स्टील के सूचना विभाग के प्रमुख अमरेश सिन्हा ने बताया कि कोक संयंत्र में सुबह करीब साढे दस बजे विस्फोट हुआ जो छोटा था. इसमें 17 लोग घायल हो […]

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कोक संयंत्र में आज यहां विस्फोट से 17 लोग घायल हो गये. बताया गया है कि विस्फोट अमोनिया स्क्रबर में हुआ. टाटा स्टील के सूचना विभाग के प्रमुख अमरेश सिन्हा ने बताया कि कोक संयंत्र में सुबह करीब साढे दस बजे विस्फोट हुआ जो छोटा था.

इसमें 17 लोग घायल हो गए. घायलों में 10 ठेके पर काम करने वाले श्रमिक और दो कंपनी के कर्मचारी शामिल है. घायलों को टाटा मेन हास्पिटल में भर्ती कराया गया है. सिन्हा ने कहा विस्फोट की जगह काम बंद कर दिया गया है ताकि वहां मरम्मत की जा सके.उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >