यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 4 एक्सप्रेस अब मोहाली में भी रुकेंगी, यहां देखें लिस्ट...

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के कारण 10 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए चार प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है.

जमशेदपुर : अंबाला रेल मंडल के चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़े कार्यों के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने 10 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इस वजह से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल से खुलने और गुजरने वाली चार प्रमुख लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है.

मोहाली में रुकेगी ये ट्रेनें

मोहाली (एसएएस नगर) में रुकने वाली ट्रेनों में टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आठ सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जायेगा. वहीं, जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस को 9 सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव रहेगा. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस आठ सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर रुकेगी. जम्मूतवी - संबलपुर एक्सप्रेस नौ सितंबर से 13 अक्तूबर तक मोहाली स्टेशन पर रुकेगी.

पुणे हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस रुट बदलकर चलेगी

टाटानगर से गुजरने वाली पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस का मार्ग 19 सितंबर को बदलेगा, जबकि हावड़ा से पुणे दुरंतो तीन अक्तूबर को बदले मार्ग पर चलेगी. वहीं, पुणे हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को तीन दिन समय बदलकर रवाना करने का आदेश है. इधर, चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल-धरुआडीह अप लाइन में मंगलवार को साढ़े पांच घंटे का लाइन ब्लॉक है. इससे टाटानगर से इतवारी, हटिया, इस्पात समेत छह ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेनों के रद्द होने से कोल्हान, ओडिशा और बंगाल के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश सिंह

ब्रजेश सिंह. प्रभात खबर से कई सालों से जुड़े हुए है. 29 सालों का पत्रकारिता का अनुभव है. औद्योगिक, ट्रेड यूनियन, क्राइम, प्रशासनिक, सरकार, राजनीति के जानकार है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >