3rd Jharkhand state ranking table tennis east singhbhum dominating : दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम के खिलाड़ियों रहा दबदबा

जेआरडी में चल रही तीसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान पूर्वी सिंहभूम जिला का दबदबा रहा.

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही तीसरी झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान पूर्वी सिंहभूम जिला का दबदबा रहा. प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 3 रजत व 8 कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक अपने नाम किये. पूर्वी सिंहभूम पदक तालिका में पहले स्थान पर है. वहीं, रांची ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान है. गढ़वा की टीम 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है. प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को अंडर-11, 13 और 15 आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गये. अंडर-11 बालिका वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की शिवांगी मिश्रा ने इहा चौधरी को 3-0 हराकर खिताब अपने नाम किया. बालक अंडर-11 आयु वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के वर्धन वशिष्ठ विजेता व रांची के फैजल दूसरे स्थान पर रहे. अंडर-13 बालिका वर्ग के फाइनल में ईस्ट सिंहभूम की शिवांगी मिश्रा ने स्मृति सिन्हा को मात देकर चैंपियन बनी. अंडर-13 बालक वर्ग क फाइनल में रांची के अर्थ घोष ने जमशेदपुर के वर्धन वशिष्ठ को मात दी. अंडर-15 बालिका वर्ग के फाइनल में स्वर्णाली मांझी ने रांची की सान्वी सिन्हा को हराया. अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल में रांची की अलिसाद खान ने अर्थ घोष को हराकर खिताब अपने नाम किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >