इंटर जेडीसी क्रॉस कंट्री दौड़ में 360 प्रतिभागी हुए शामिल

INTER JDC CORSS COUNTRY : टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर जेडीसी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर जेडीसी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें 16 जेडीसी के 360 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील स्पोटर्स के प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी, को-प्लांट के प्रमुख अभिजीत रॉय टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर संजय कुमार सिंह मौजूद थे. इंजीनियरिंग सर्विसेज विजेता व एचआरएम उपविजेता बना. कोक प्लांट को तीसरा स्थान मिला. मौके पर अर्जुना अवॉर्डी पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट बगीचा सिंह ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >