Jamshedpur News :
गोलमुरी स्थित आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र (एनटीटीएफ) के 36 प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में हुआ है. चयनित विद्यार्थी मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और टूल इंजीनियरिंग शाखाओं के हैं. संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि यह शानदार सफलता प्रशिक्षुओं की तकनीकी योग्यता, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है. संस्थान छात्रों को बेहतर करियर विकल्प देने के लिए उद्योगों के साथ लगातार सहयोग बढ़ा रहा है. इस उपलब्धि पर प्रबंधन व संकाय सदस्यों ने सभी को बधाई दी.चयनित विद्यार्थी
मेकाट्रॉनिक्स से आदित्य, सौगंधा, अंजलि, अनन्या, आकाश, आयुष सिंह, आयुष जेना, ध्रुव, कनीज, कविता, मधुमिता, प्रणूप, रजनीश, सिमरन, सबा, श्रुति, राजेश व उत्तम. इलेक्ट्रॉनिक्स से अदिति, आकृति, अनु, अनमोल, अंशिका, दृषा, एकता, गार्गी, रागिनी, ओलिविया, पी. साई, शीतल, स्मृति व विकास. टूल इंजीनियरिंग से अंजलि, कोमल, अंगद व यश कुमार शामिल हैं.
