Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम में 32 मोबाइल टावर साइट रद्द, 213 को मिली स्वीकृति, जानिये रद्द होने का कारण

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिले में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रस्तावित 32 साइटों को रद्द कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि ये स्थल या तो सरकारी जमीन या अवैध कब्जा (अनाबाद झारखंड सरकार) था.

कुल 345 आवेदन आये, 98 आवेदन त्रुटि के कारण लौटाये गये, दो आवेदन प्रक्रियाधीन

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम जिले में मोबाइल टावर लगाने के लिए प्रस्तावित 32 साइटों को रद्द कर दिया गया है. जांच में सामने आया कि ये स्थल या तो सरकारी जमीन या अवैध कब्जा (अनाबाद झारखंड सरकार) था. जिला दूर संचार समिति ने अंचलाधिकारी और अन्य अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया.

जिले में बीएसएनएल समेत अन्य दूरसंचार कंपनियों द्वारा मोबाइल टावर लगाने के लिए कुल 345 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 213 आवेदनों को समिति ने स्वीकृति दी, जबकि 98 आवेदन त्रुटियों के कारण आवेदकों को वापस कर दिये गये.

गौरतलब है कि कई निजी व्यक्तियों ने मोबाइल कंपनियों के साथ करार कर अपने भूखंडों पर टावर लगाने के लिए आवेदन किया था. लेकिन जांच में पाया गया कि 32 मामलों में आवेदक जिन जमीनों पर टावर लगाने की अनुमति मांग रहे थे, वे या तो सरकारी भूमि थीं या उन पर अवैध कब्जा था.

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल वैध निजी भूमि पर ही मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दी जायेगी. जमीन से जुड़े दस्तावेजों के पूर्ण सत्यापन के बाद ही अंतिम स्वीकृति प्रदान की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >