वरीय संवाददाता, जमशेदपुरराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर दो नामों का चयन किया गया है. इनमें मध्य विद्यालय लक्ष्मीनगर की शिक्षिका डॉ अनिता शर्मा और उच्च विद्यालय कोकपाड़ा के शिक्षक डॉ रामस्वरूप प्रसाद का नाम शामिल है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने चयनित इन दोनों शिक्षक-शिक्षिका के नाम की अनुशंसा क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय भेज दी है.गणतंत्र दिवस परेड में संत मेरी का बैंडजमशेदपुर : गोपाल मैदान में 26 जनवरी, सोमवार को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की भी सहभागिता होगी. गोलमुरी स्थित संत जोसेफ स्कूल के बच्चे राष्ट्रगान करेंगे. वहीं बैंड संत मेरी स्कूल का होगा. जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय, बाल समागम और एक अन्य झांकी शामिल होगी.दो और अभ्यर्थियों की काउंसेलिंगजमशेदपुर : जिले में प्राथमिक शिक्षक नियुक्त के लिए शनिवार को भी दो अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग की गयी. दोनों अभ्यर्थी पिछले दिनों तीन दिवसीय काउंसेलिंग के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय नहीं पहुंच सके थे. शनिवार को दोनों अभ्यर्थी आये थे.
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए भेजे गये दो नाम
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर दो नामों का चयन किया गया है. इनमें मध्य विद्यालय लक्ष्मीनगर की शिक्षिका डॉ अनिता शर्मा और उच्च विद्यालय कोकपाड़ा के शिक्षक डॉ रामस्वरूप प्रसाद का नाम शामिल है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने चयनित इन दोनों शिक्षक-शिक्षिका के नाम की अनुशंसा क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय […]
