गोविंदपुर के राजा का स्वागत, 25 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, शीर्ष पर विराजमान हैं भोले

गोविंदपुर में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, जिसमें 25 फीट ऊंची प्रतिमा मुख्य आकर्षण है. पूर्व सीएम रघुवर दास ने उद्घाटन किया. मेले और झूले भी लगे हैं.

जमशेदपुर : गणेश पूजा से एक दिन पहले शनिवार की शाम गोविंदपुर के राजा भगवान गणेश का भक्तों ने बाहें फैला कर स्वागत किया. मौका था उदघाटन समारोह का. गोविंदपुर थाना के पास बीएसबीसी ब्यॉज कमेटी द्वारा 2009 से भव्य रूप से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस साल 25 फीट की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है.

उद्घाटन करते पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य.

पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन

शनिवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडाल का उद्घाटन किया. यहां गणेश भगवान की प्रतिमा गोविंदपुर के राजा के नाम से प्रसिद्ध है. गणेश प्रतिमा के शीर्ष पर भगवान शिव विराजमान हैं. साथ ही भूत बंगला के थीम पर बने पंडाल में चार दिवसीय छठ पूजा के अलग-अलग नियम और परंपरा को मूर्ति के द्वारा दिखाये गये है. वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह भी मौजूद थे.

बच्चों के लिए कई झूले भी लगाए गए हैं

वहीं ‘भूत बंगला’ थीम पर तैयार पंडाल में छठ पूजा की परंपराओं और विभिन्न विधि-विधानों को मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है. पंडाल श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. साथ ही मेला भी लगाया गया है. जहां बच्चों के लिए कई झूले लगाए गए हैं. वहीं, खाने के शौकीन लोगों के लिए कई फूड स्टॉल भी लगे हैं. यहां 19 सितंबर तक मेला लगा रहेगा.

पंडाल की तस्वीर.

मौके पर ये थे मौजूद

उद्घाटन के दौरान कमेटी सदस्यों में चंदन ठाकुर, दीपक कुमार, सुमित कुमार, हरि आेम, रौशन, आयुष, सत्यम, अरमान, आकाश, शिवम, गोलु, रिशु आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साहिल अस्थाना

साहिल अस्थाना पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर खबरों को कवर करते हुए जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग और समाचार लेखन का अनुभव हासिल किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल से बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं. अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को कवर करते हैं. समाचारों को सरल, तथ्यपरक और पाठकों के लिए प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >