24th Jharkhand State Volleyball Championship : धनबाद को हराकर पूर्वी सिंहभूम महिला टीम फाइनल में

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 24वीं सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में रामदास भट्ठा व जेआरडी में आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुवार को सेमीफाइनल मैच खेले गये. रामदास भट्ठा में महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल मैच में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने धनबाद को 3-0 से हराया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने देवघर को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. शुक्रवार को फाइनल मैच में पश्चिमी सिंहभूम का सामना पूर्वी सिंहभूम से होगा. यह मैच दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में सीआइएसएफ का सामना धनबाद से होगा. सीआइएसएफ की टीम ने सेमीफाइनल में हजारीबाग को हराया. दूसरे सेमीफाइनल में धनबाद ने रांची को मात दी. पुरुष वर्ग के फाइनल दोपहर दो बजे से होगा. मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, शकील अहमद, विभाष शुक्ला, पी विजय कुमार, बलकार सिंह, रुचित जायसवाल, रुपेश कुमार, दीपू, एम भास्कर राव व आरके मिश्रा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >