Jamshedpur News : अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी 17 एक्सप्रेस ट्रेनें

Jamshedpur News : बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है. 23 अगस्त से 26 अगस्त तक बिलासपुर में ब्लॉक लिया जायेगा.

बिलासपुर मंडल में आज से 26 अगस्त तक लिया जायेगा ब्लॉक

Jamshedpur News :

बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला जारी है. 23 अगस्त से 26 अगस्त तक बिलासपुर में ब्लॉक लिया जायेगा. बिलासपुर रेल मंडल ने चार दिनों तक व अलग-अलग तिथियों में 17 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस ब्लॉक से दक्षिण पूर्व रेलवे की कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द व प्रभावित होंगी. ब्लॉक का सबसे अधिक असर चक्रधरपुर रेल मंडल की एक्सप्रेस ट्रेनों पर पड़ेगा. वहीं दूसरी ओर सोनुआ-लोटापहाड़ के बीच शनिवार को 5 घंटे का टीआरटी ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान ट्रैक मरम्मत का काम किया जायेगा.

इस कारण आरा-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन राउरकेला में टर्मिनेट होकर चलेगी. इसके तहत टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 से 26 अगस्त, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 24 से 27 अगस्त, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 23 अगस्त, पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 25 अगस्त, सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस 24 अगस्त, हटिया-पुणे एक्सप्रेस 25 अगस्त, पुणे-हटिया एक्सप्रेस 27 अगस्त, उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस 23 अगस्त, शालीमार-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 24 अगस्त, गया-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 27 अगस्त, एलटीटी मुंबई-गया एक्सप्रेस 29 अगस्त, पोरबंदर-शालीमार 27 अगस्त, शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 29 अगस्त, जसीडीह-वास्को-डि-गामा 25 अगस्त, रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 24 अगस्त, एलटीटी मुंबई-शालीमार एक्सप्रेस 23, 25 व 26 अगस्त, शालीमार-एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस 25, 27 व 28 अगस्त को रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >