Jamshedpur News : 15 फर्जी कंपनियों ने लगभग 30 करोड़ की जीएसटी की चोरी की, जांच शुरू

Jamshedpur News : धनबाद में जीएसटी चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है.

फर्जी कंपनियां जारी कर रही हैं अवैध कोयला का परमिट

जीएसटी टीम ने धनबाद में की छापेमारी, कई मामले आये सामने

Jamshedpur News :

धनबाद में जीएसटी चोरी करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. झरिया में स्थित फर्जी कंपनी ”संतलाल एंड एसोसिएट्स” द्वारा 4.18 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आने के बाद 15 अन्य फर्जी कंपनियों द्वारा ई-वे बिल (परमिट) का दुरुपयोग कर लगभग 30 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी की. इन कंपनियों ने चोरी के कोयले को बेचा है. राज्य कर अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने इन 15 कंपनियों की विस्तृत जानकारी एकत्रित कर मौके पर सत्यापन (स्पॉट वेरिफिकेशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में जो साक्ष्य मिले हैं, उसके अनुसार सभी कंपनियां फर्जी है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि इन कंपनियों ने कोयला किन-किन कंपनियों से खरीदा और किसे-किसे बेचा. जांच के उपरांत इन कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. बताते चलें कि कि कुछ महीने पहले जीएसटी जमशेदपुर की अन्वेषण ब्यूरो टीम ने धनबाद के दो प्रतिष्ठानों में छापेमारी की थी. इसमें कई अनियमितताएं सामने आयी थीं.

संतलाल एंड एसोसिएट्स का रजिस्ट्रेशन रद्द, छह कंपनियों को नोटिस

फर्जी कंपनी ”संतलाल एंड एसोसिएट्स” का रजिस्ट्रेशन गुरुवार को रद्द कर दिया गया है. इस कंपनी ने पश्चिम बंगाल की छह कंपनियों को अवैध रूप से कोयला बेचा था. इन्हें अब नोटिस जारी की जा रही है. बंगाल के राज्य कर विभाग को टैक्स वसूली के लिए सूचित कर दिया गया है.

बिहार की कंपनी से खरीदा था कोयला, दोनों फर्जी निकली

जांच में सामने आया है कि ”संतलाल एंड एसोसिएट्स” ने बिहार की कंपनी ”धनवंती” से 2.27 करोड़ रुपये का कोयला खरीदा था, जो स्वयं एक फर्जी कंपनी निकली. इसी आधार पर ”संतलाल एंड एसोसिएट्स” की भी जांच की गयी, जो फर्जी पायी गयी. इसके बाद इस कंपनी ने पश्चिम बंगाल की छह कंपनियों को 1.91 करोड़ रुपये का कोयला बेचा था. इन कंपनियों से टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

इन छह कंपनियों ने ”संतलाल एंड एसोसिएट्स” से कोयला खरीदा

न्यू मां दुर्गा इंटरप्राइजेज, न्यू मां शारदा सॉफ्ट कोक ब्रिकेट, महावीर कोक एंड ब्रिकेट, फाइव स्टॉप ब्रिक्स फील्ड कंपनी, श्याम सुंदर ब्रिकेट एंड सॉफ्ट कोक तथा जॉय बाबा इंटरप्राइजेज .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >