हेलमेट जांच के दौरान पुलिस से मारपीट मामले में मामला दर्ज

जमशेदपुर : हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला करने के मामले में बिष्टुपुर थानं में आफताब खान व अल्तमस खान के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. बिष्टुपुर यातायात पुलिस पदाधिकारी प्रबल सोनाराम सोरेन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. घटना शुक्रवार को होटल अल्कोर चौक की है. सोनाराम ने बताया […]

जमशेदपुर : हेलमेट चेकिंग के दौरान पुलिस पर हमला करने के मामले में बिष्टुपुर थानं में आफताब खान व अल्तमस खान के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है. बिष्टुपुर यातायात पुलिस पदाधिकारी प्रबल सोनाराम सोरेन के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. घटना शुक्रवार को होटल अल्कोर चौक की है.

सोनाराम ने बताया कि वह अल्कोर होटल चौक के पास हेलमेट जांच कर रहे थे. इसी दौरान आफताब खान और अल्तमस खान आये, जो बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे. बगैर हेलमेट देख कर पुलिस ने उन्हें राेक दिया. इसके बाद दोनों पुलिस से उलझ गये. विरोध करने पर पुलिस के साथ मारपीट भी की. साथ ही उनका बैग भी छीन लिया. पुलिस ने दोनों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस से मारपीट करने का केस दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >