अभियान चला बकायेदारों के काटे जायेंगे कनेक्शन

राजस्व बढ़ाने पर फोकस, विशेष अभियान अाज से जमशेदपुर : झारखंड बिजली एमडी (आपूर्ति) राजीव अरुण एक्का ने बिजली बकायेदारों के खिलाफ सघन अभियान चलाने अौर बकाया बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है. यह आदेश जमशेदपुर समेत सभी पांचों जीएम के साथ हुए बैठक में दिया […]

राजस्व बढ़ाने पर फोकस, विशेष अभियान अाज से

जमशेदपुर : झारखंड बिजली एमडी (आपूर्ति) राजीव अरुण एक्का ने बिजली बकायेदारों के खिलाफ सघन अभियान चलाने अौर बकाया बिल समय पर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है. यह आदेश जमशेदपुर समेत सभी पांचों जीएम के साथ हुए बैठक में दिया गया था.
इसको लेकर गुरुवार को जमशेदपुर के प्रभारी विद्युत जीएम सह अधीक्षण अभियंता सुधांशु ने सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के साथ बैठक कर एमडी के निर्देश की जानकारी दी. साथ ही फरवरी व मार्च में राजस्व वसूली पर ध्यान देने अौर बकायेदारों के खिलाफ शुक्रवार से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. कार्यपालक अभियंता को प्रतिदिन की गयी कार्रवाई व राजस्व वसूली की विस्तृत ब्योरा देने का भी निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >