पत्थर से कूच युवक की हत्या खेत में मिला अर्द्धनग्न शव

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कलियाडीह में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या कर दी गयी है. खेत से युवक का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया. घटना स्थल से पुलिस ने दो बड़े पत्थर और युवक के जूते और कपड़े मिले हैं. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना सोमवार देर शाम की […]

जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत कलियाडीह में पत्थर से कूच कर युवक की हत्या कर दी गयी है. खेत से युवक का अर्द्धनग्न शव बरामद किया गया. घटना स्थल से पुलिस ने दो बड़े पत्थर और युवक के जूते और कपड़े मिले हैं. मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना सोमवार देर शाम की है.

सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी आलोक रंजन और परसुडीह थानेदार अजय कुमार पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने खून लगा पत्थर और मृतक के कपड़े और जूते को अपने कब्जे में ले लिया है. मंगलवार की सुबह पुलिस को युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. युवक का शव अर्द्धनग्न था और चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ था.
रात को युवकों ने खेत में मनायी थी पार्टी. घटनास्थल से डिस्पोजल प्लेट और ग्लास मिले हैं. पुलिस आशंका जता रही है कि कुछ युवकों ने वहां बैठकर पार्टी मनायी है. इसी दौरान किसी बात पर बहस होने पर युवक की हत्या की गयी है. पुलिस टेक्निकल सेल की भी मदद ले रही है. कलियाडीह जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज से भी अपराधियों का सुराग खोजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >