एनएच-33 के किनारे हाइटेंशन केबुल बिछायेगी एनएचएआइ

केबुल बिछाने पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च, बिजली विभाग करेगी सुपरविजन जमशेदपुर : पारडीह काली मंदिर से लेकर पिपला तक एनएचएआइ एनच-33 पर अंडरग्राउंड व ओवर हेड 33 अौर 11 केवी हाइटेंशन केबुल बिछायेगी. इसका सुपरविजन बिजली विभाग करेगा. इस काम में तीन हिस्से में किया जायेगा, जिसको लेकर तीन अलग-अलग प्राक्कलन की मंजूरी […]

केबुल बिछाने पर 20 करोड़ रुपये होंगे खर्च, बिजली विभाग करेगी सुपरविजन

जमशेदपुर : पारडीह काली मंदिर से लेकर पिपला तक एनएचएआइ एनच-33 पर अंडरग्राउंड व ओवर हेड 33 अौर 11 केवी हाइटेंशन केबुल बिछायेगी. इसका सुपरविजन बिजली विभाग करेगा. इस काम में तीन हिस्से में किया जायेगा, जिसको लेकर तीन अलग-अलग प्राक्कलन की मंजूरी मिल गयी है.
प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके साथ ही ट्रांसफॉर्मरों को भी शिफ्ट किया जायेगा. कहां क्या काम होगा : काली मंदिर से एनएच-33 पारडीह से पिपला तक 33 केवी हाइटेंशन तार अंडरग्राउंड बिछाया जायेगा, जबकि तीन फीडरों (पारडीह, चेपापुल व मानगो) में 11 केवी हाइटेंशन बिछाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >