अधिकांश मंत्री दसवीं पास, सरकार चला पाना मुश्किल : फुरकान अंसारी

ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की ओर से आयोजित – स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्रालय 10वीं पास मंत्री द्वारा संभाल पाना मुश्किल: पूर्व सांसद प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल कराया जाता है, तो करेंगे स्वागत जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को अॉल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की अोर से सीएए-एनआरसी के विरोध में […]

ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की ओर से आयोजित – स्वास्थ्य व शिक्षा मंत्रालय 10वीं पास मंत्री द्वारा संभाल पाना मुश्किल: पूर्व सांसद

प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल कराया जाता है, तो करेंगे स्वागत
जमशेदपुर : शहर में शुक्रवार को अॉल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की अोर से सीएए-एनआरसी के विरोध में आयोजित महाधरना में शामिल होने गुरुवार को गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी शहर पहुंचे.
उन्होंने सर्किट हाउस में ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में कहा कि राज्य के ज्यादातर मंत्री दसवीं पास हैं, जिसके कारण सरकार चला पाना मुश्किल है. राज्य में स्वास्थ्य अौर शिक्षा मंत्रालय सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन जो मंत्री बने हैं, उनसे यह मंत्रालय संभल पायेगा, इसमें संदेह है.
पूर्व में भी कई लोगों ने प्रयास किया, लेकिन कोई खास नतीजा नहीं निकल पाया. कारण है कि इन चीजों में राज्य की स्थिति काफी पिछड़ी हुई है. अब देखिये आगे क्या होता है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जामताड़ा के विधायक सह उनके बेटे डॉ इरफान अंसारी मंत्री नहीं बनाये जाने की वजह से भले नाराज हैं, लेकिन उनकी नाराजगी गलत है.
कारण है कि कांग्रेस से सिर्फ चार विधायक मंत्री बन सकते थे. इसमें अन्य दो मुसलमान को ही मंत्री बना दिया जाता, तो फिर और लोग कहां जायेंगे. वहीं, प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर इरफान अंसारी नाराज हैं, इससे संबंधित सवाल के जवाब में फुरकान अंसारी ने कहा कि प्रदीप यादव की पृष्टभूमि आरएसएस की है अौर उन्होंने कांग्रेस का हमेशा विरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >