श्याम झा
जमशेदपुर : दारोगा मनोज गुप्ता, सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, अमरजीत सिंह अंबे समेत डॉ कुंडू पर फायरिंग के आरोपियों को पुलिस सजा दिलाने की तैयारी में जुट गयी है. इसके लिए पुलिस कोर्ट में साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत करेगी. आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी मामलों में स्पीडी ट्रायल चलाने की तैयारी की है. सोनारी के नौलखा अपार्टमेंट में सीमा देवी की हत्या, सीतारामडेरा में झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह बिल्ला पर फायरिंग के अलावा पिछले दो वर्षों में 100 मामलों को जिला पुलिस ने चिह्नित किया है. उक्त केस को स्पीडी ट्रायल के तहत चलाया जायेगा. चिह्नित केसों की जानकारी पुलिस मुख्यालय व हाइकोर्ट को भेजी गयी है.
पिछले दो वर्षों में हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती व चोरी के करीब 100 मामलों को जिला पुलिस ने किया चिह्नित जिले में 206 नये प्रशिक्षु दारोगा हैं, जिनकी पोस्टिंग जिले के सभी थानों में की गयी है. इनको प्रशिक्षण के दौरान स्पेशल ट्रेनिंग दी गयी है. आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में साक्ष्य व गवाह प्रस्तुत करेगी.
पिछले दो वर्षों में हुई हत्या, लूट, पोक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर मामले में से 100 केसों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है. आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा.
अनूप बिरथरे, एसएसपी
प्रशिक्षु दारोगा के जिम्मे अनुसंधान
केस के अनुसंधान के लिए प्रशिक्षु दारोगा को लगाया गया है. जिले में 206 नये प्रशिक्षु दारोगा हैं, जिनकी पोस्टिंग जिले के सभी थानों में की गयी है. इनको प्रशिक्षण के दौरान स्पेशल ट्रेनिंग दी गयी है. मालूम हो कि कई प्रशिक्षु दारोगा इंजीनियर के अलावा उच्च शिक्षा ग्रहण किये हुए हैं.
