एचडीएफसी बैंक के एटीएम को तोड़ने का किया प्रयास

जमशेदपुर : बिष्टुपुर आउटर सर्किल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शनिवार रात बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया. हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. बदमाश रात करीब एक बजे एटीएम में घुसे थे. लगभग आधे घंटे तक एक बदमाश ने सब्बल से एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया. सफलता नहीं मिलने पर […]

जमशेदपुर : बिष्टुपुर आउटर सर्किल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को शनिवार रात बदमाशों ने तोड़ने का प्रयास किया. हालांकि इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. बदमाश रात करीब एक बजे एटीएम में घुसे थे. लगभग आधे घंटे तक एक बदमाश ने सब्बल से एटीएम मशीन को तोड़ने का प्रयास किया.

सफलता नहीं मिलने पर वह फरार हो गया. शनिवार की देर रात बिष्टुपुर थाना की गश्ती जीप ने मशीन क्षतिग्रस्त पाया. इसके बाद सूचना देने पर बैंक अधिकारी पहुंचे. पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. फुटेज में एक युवक सब्बल से मशीन तोड़ता दिख रहा है.
युवक ने चेहरा ढक रखा था. एटीएम मशीन की देखभाल करने वाले कंपनी यूरो नेट के मैनेजर रंजीत कुमार ने बिष्टुपुर थाने मामला दर्ज कराया है. एटीएम तोड़ने की शहर में यह पहली घटना नहीं है. पूर्व में भी बदमाश द्वारा एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया जा चुका है. पूर्व में मानगो, बिष्टुपुर,सोनारी ,साकची और टेल्को में एटीएम तोड़ने की घटना घट चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >