पेरिस की एजेंसी करेगी स्वच्छ सर्वेक्षण शहर में 20 जनवरी के बाद आयेगी टीम

जमशेदपुर : चार से 31 जनवरी के बीच जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम समेत पूरे कोल्हान के नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर एजेंसी की टीम पहुंच सकती है. सूत्रों के अनुसार पेरिस के मेसर्स आइपीसॉस कंपनी को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सर्वेक्षण टीम गुप्त […]

जमशेदपुर : चार से 31 जनवरी के बीच जुगसलाई नगर परिषद, जमशेदपुर अक्षेस, मानगो नगर निगम, आदित्यपुर नगर निगम समेत पूरे कोल्हान के नगर निकायों में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर एजेंसी की टीम पहुंच सकती है. सूत्रों के अनुसार पेरिस के मेसर्स आइपीसॉस कंपनी को सर्वेक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

सर्वेक्षण टीम गुप्त रूप से निकाय क्षेत्र में पहुंच कर स्वच्छता को लेकर किये गये कार्यों और भेजी गयी ऑनलाइन रिपोर्ट की जमीनी स्थिति क्या है, इसकी जांच करेगी और वस्तुस्थिति की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेेगी.

सर्वेक्षण के तीसरे अौर अंतिम चरण में टीम डाइरेक्ट अॉब्जर्वेशन व पब्लिक फीडबैक के 4000 अंकों की प्रतियोगिता में निकायों का मूल्यांकन करेगी. गौरतलब है कि जमशेदपुर (अक्षेस) शहर को देश में 15वां अौर झारखंड में नंबर एक साफ-सुथरा शहर होने का उपलब्धि प्राप्त हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >