जमशेदपुर : बारीगोड़ा जनता रोड के जयप्रकाश शर्मा (41 वर्ष) की झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. जयप्रकाश शर्मा चालक का काम करते थे. वे चार वर्षीय बेटा गोपाल का जन्मदिन मनाने जमालपुर स्थित ससुराल जा रहे थे. रविवार की रात टाटा-छपरा एक्सप्रेस से ससुराल के लिए रवाना हुए थे.
बारीगोड़ा के जयप्रकाश की झाझा में ट्रेन से कटने से मौत
जमशेदपुर : बारीगोड़ा जनता रोड के जयप्रकाश शर्मा (41 वर्ष) की झाझा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. जयप्रकाश शर्मा चालक का काम करते थे. वे चार वर्षीय बेटा गोपाल का जन्मदिन मनाने जमालपुर स्थित ससुराल जा रहे थे. रविवार की रात टाटा-छपरा एक्सप्रेस से ससुराल […]

जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन झाझा पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को बारीगोड़ा स्थित घर पहुंचे, जहां शाम में भूइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार किया गया. मृतक के भाई व बारीगोड़ा सामुदायिक स्कूल के शिक्षक श्याम शर्मा ने बताया भाई (जयप्रकाश शर्मा) का परिवार पिछले एक माह से जमालपुर स्थित ससुराल में रह रहा था. उसे एक ढाई वर्षीय बेटी और चार वर्ष का बेटा गोपाल है. एक माह पूर्व भाई ने जमालपुर स्थित ससुराल में आंख का ऑपरेशन कराया था.
पांच-छह दिन पूर्व ही वह ऑपरेशन कराने के बाद घर आया था. फिर रविवार की रात वापस ससुराल जा रहा था. 14 जनवरी को उसके बेटा (गोपाल) का जन्मदिन था. भाई को किऊल स्टेशन पर ट्रेन बदलना था. झाझा स्टेशन पर वह चाय पीने उतरा, इसी बीच ट्रेन खुल गयी. ट्रेन पकड़ने के लिए भाई दौड़ा, तो हाथ छूट गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया.