जमशेदपुर : पिछले चार दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने और कहीं-कही बारिश के बाद शुक्रवार को आसमान साफ हुआ. हवा की तेज गति और आसमान साफ होने का असर मौसम पर भी दिखा. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को राज्य के कई जिलों में शीतलहर चल सकती है. इसके मद्देनजर विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है.
इसका ज्यादा असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा व सिमडेगा में पड़ेगा. सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, हजारीबाग में घने कुहासे की बात कही है. इसको लेकर चेतावनी भी जारी की गयी है.
आसमान साफ होने और हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान
एसबीआइ : रात में एटीएम से निकासी के लिए ओटीपी जरूरी
जमशेदपुर का तापमान
अधिकतम 21.60
न्यूनतम 14.60
आसमान साफ होने और हवा चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट
एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान
