जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के युवक की साकची में हत्या

जमशेदपुर : साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे जिस युवक की लाश सोमवार को पुलिस ने बरामद की थी, उसकी शिनाख्त हो गयी है. मृतक पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित पालता का रहने वाला था. उसका नाम शुभांकर हलधर (21 वर्ष) था. वह साकची स्थित होटल मानसूर्या में अपने साथी पृथ्वीराज सिंह […]

जमशेदपुर : साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पास स्वर्णरेखा नदी किनारे जिस युवक की लाश सोमवार को पुलिस ने बरामद की थी, उसकी शिनाख्त हो गयी है. मृतक पश्चिम बंगाल के 24 परगना स्थित पालता का रहने वाला था. उसका नाम शुभांकर हलधर (21 वर्ष) था. वह साकची स्थित होटल मानसूर्या में अपने साथी पृथ्वीराज सिंह के साथ रह रहा था.

मंगलवार को उसके साथी पृथ्वीराज सिंह ने शव की शिनाख्त की. पृथ्वीराज सिंह के मुताबिक शुभांकर बंगाल की प्रदूषण जांचने वाली कंपनी एमएसए में बतौर सैम्पल सुपरवाइजर काम करता था. पृथ्वीराज ने बताया कि वह और शुभांकर हलधर 19 दिसंबर को शहर पहुंचे थे. दोनों होटल मानसूर्या में साथ रुके थे. उनका आदित्यपुर में कंपनी में काम चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >