गम्हरिया : बुरूडीह पंचायत के छोटा बड़ामारी के भेलागोड़ा टोला के लोगों को अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. सरकारी स्तर पर निर्मित सोलर संचालित जलमीनार रविवार को जनता को समर्पित किया गया.
इसका उद्घाटन मुखिया सोखेन हेंब्रम, पंसस भीम हांसदा व ग्राम प्रधान मनसा मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. श्री मुर्मू ने बताया कि गांव में पेयजल के साधन नहीं होने के कारण लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था. जलमीनार निर्माण के बाद अब ग्रामीणों के बीच उत्पन्न पानी की समस्या दूर हो गयी.
