मानगो में आठ घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

जमशेदपुर : बिजली विभाग की ओर से शनिवार को मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबुलिंग का कार्य होेगा. इसके कारण मानगो के विभिन्न इलाकों में लगभग आठ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए निगम के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक गुलजारबाग, […]

जमशेदपुर : बिजली विभाग की ओर से शनिवार को मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में अंडरग्राउंड केबुलिंग का कार्य होेगा. इसके कारण मानगो के विभिन्न इलाकों में लगभग आठ घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी.

इसकी जानकारी देते हुए निगम के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि सुबह नौ से शाम पांच बजे तक गुलजारबाग, इंदिरा कॉलोनी, जवाहरनगर रोड नंबर-17, ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 18 वेस्ट, जवाहरनगर रोड नंबर-15, न्यू कपाली बस्ती सहित अन्य इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >