जमशेदपुर : साइबर चोरों की तकनीक फिलहाल पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. सैकड़ों मामले सामने आने के बाद एक-दो केस में ही पुलिस उपभोक्ता की राशि वापस कर पाने में सफल रही है. अब तक साइबर चोरी के मामले में कोई भी गिरोह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. 16 नवंबर को बागबेड़ा निवासी विजय कुमार उपाध्याय के मोबाइल पर लिंक भेजकर चोरों ने लगभग 27 हजार रुपये की निकासी खाते से कर ली. उन्हें पे-फोन के इस्तेमाल पर प्वाइंट देने की बात कहकर गुमराह किया गया. जिस नंबर से मैसेज आया था उस पर कॉल करने से दूसरी ओर से बेखौफ युवक अपशब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
साइबर ठग बने पुलिस की चुनौती
हर दिन तकनीक ओर ठगी का तरीका बदल रहे साइबर चोर
चोरों की तकनीकी से साइबर पुलिस की बढ़ रही चुनौतियां
लिंक भेजकर खाते राशि उठाने का नया तरीका किया इजाद
कंपनियों के टॉल फ्री नंबर की जगह डाल दिया है फर्जी नंबर
गिफ्ट निकलने की बात कहकर मैसेज पर भेजते है लिंक,
क्लिक करते ही ऑनलाइन खाते से निकाल जाती है रकम
