दीपावली को लेकर सरकारी अस्पतालों में विशेष तैयारी

जमशेदपुर : दीपावली में पटाखे फोड़ने दौरान आग से होने वाले संभावित हादसे को लेकर जिले में सिर्फ टीएमएच व एमजीएम में बर्न यूनिट या वार्ड की व्यवस्था है. बाकी अस्पतालों में आंशिक रूप से झुलसे लोगों का ही इलाज संभव है. एमजीएम अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर इमरजेंसी […]

जमशेदपुर : दीपावली में पटाखे फोड़ने दौरान आग से होने वाले संभावित हादसे को लेकर जिले में सिर्फ टीएमएच व एमजीएम में बर्न यूनिट या वार्ड की व्यवस्था है. बाकी अस्पतालों में आंशिक रूप से झुलसे लोगों का ही इलाज संभव है. एमजीएम अस्पताल उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर इमरजेंसी में संबंधित दवा उपलब्ध करा दी गयी है.

वहीं हर समय डॉक्टर व कर्मचारियों को तैयार रहने को कहा गया है. एमजीएम की बर्न यूनिट में पांच बेड सुरक्षित रखा गया है. सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ डॉक्टरों व कर्मचारियों व एंबुलेंस को तैयार रखा गया है. ताकि आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल में भेजा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >