दो ऑटो में प्रतिबंधित मांस ले जाते एक गिरफ्तार

जमशेदुपर : जुगसलाई थाना की पुरानी बस्ती रोड चूना साह कॉलोनी से शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो ऑटो में लदे 105 किलो प्रतिबंधित मांस और चार मवेशियों को बरामद किया. पुलिस ने पुरानी बस्ती रोड निवासी नौशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अफरोज और सरफराज कुरैशी भाग निकले. वहीं, पुलिस ने […]

जमशेदुपर : जुगसलाई थाना की पुरानी बस्ती रोड चूना साह कॉलोनी से शुक्रवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर दो ऑटो में लदे 105 किलो प्रतिबंधित मांस और चार मवेशियों को बरामद किया. पुलिस ने पुरानी बस्ती रोड निवासी नौशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अफरोज और सरफराज कुरैशी भाग निकले.

वहीं, पुलिस ने अॉटो संख्या जेएच05डब्ल्यू-2138 और जेएच05जेड-6032 को जब्त कर लिया है. चार मवेशी भी बरामद किये गये हैं. थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. एएसअाइ मोहन पासवान के बयान पर सभी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >