सुधीर व कन्हैया पर सीसीए की अनुशंसा पर डीसी-एसएसपी ने बोर्ड में रखा पक्ष

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सहयोगी सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह पर सीसीए लगाने की अनुशंसा पर शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे ने रांची में एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखा. सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी बोर्ड को दी गयी. बोर्ड इस पर […]

जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सहयोगी सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह पर सीसीए लगाने की अनुशंसा पर शुक्रवार को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और एसएसपी अनूप बिरथरे ने रांची में एडवाइजरी बोर्ड के समक्ष अपना पक्ष रखा.

सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी बोर्ड को दी गयी. बोर्ड इस पर दो दिन में अंतिम निर्णय लेगा. सुधीर दूबे वर्तमान में हजारीबाग जेल में जबकि कन्हैया सिंह पलामू जेल में बंद है. कोर्ट ने सुधीर दूबे और कन्हैया सिंह को जमानत दे दी है. जिला प्रशासन द्वारा दोनों पर सीसीए लगाने की अनुशंसा के कारण दोनों फिलहाल जेल में बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >