जमशेदपुर : सदर अस्पताल में संचालित कैंटीन से मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन नहीं मिलने की शिकायत पर फूड सैंपल जांच के लिए लिया गया.
एसडीओ के निर्देश पर शुक्रवार को फूड सेफ्टी ऑफिसर दीपश्री ने सैंपल लिया. इसके अलावा मिक्स मसाला, धनिया पाउडर व सरसों के तेल का भी सैंपल लिया गया.
सैंपल जांच के लिए रांची नामकुम भेजा जायेगा. फूड सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि कैंटीन से मरीजों को खराब खाना दिये जाने की शिकायत पर जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने जांच के दौरान साफ-सफाई व फूड लाइसेंस की भी जांच की, जो सही पाया गया है.
