जमशेदपुर : झारखंड आवास बोर्ड आदित्यपुर में सात अलग-अलग जगहों पर जी-3 फ्लैट का निर्माण करेगा. इसमें आदित्यपुर में तीन अौर आदित्यपुर 2 में चार जगहों को चिह्नित किया गया है. आवास बोर्ड के इस प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए दस करोड़ का बजट तय किया है. इसे डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
झारखंड आवास बोर्ड जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि इसका टेंडर आगामी 24 अक्तूबर 2019 को मुख्य अभियंता कार्यालय रांची में खुलेगा. सबकुछ ठीक रहा, तो अगले माह इसका निर्माण शुरू हो सकेगा.
100 एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमित
आदित्यपुर समेत जमशेदपुर प्रमंडल में दूसरे स्थानों में आवास बोर्ड की 100 एकड़ से ज्यादा जमीन व प्लांट पर बाहरी लोगों का अवैध कब्जा है. अतिक्रमण खाली कराने अौर अतिक्रमण मुक्त स्थानों में आवास बोर्ड नया प्रोजेक्ट के तहत मकान, फ्लैट आदि बनायेगा.
