जमशेदपुर : आदित्यपुर मांझी टोला निवासी बीना रानी (37) ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस बीच उसके पुत्र प्रतीक शेखर की आंख खुल गयी और उसने मां को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया. प्रतीक ने बताया कि उसकी मां मानगो के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं. वे लोग बिहार शरीफ के रहने वाले हैं. मांझी टोला में वे किराये के मकान में रहते हैं. पिछले कुछ साल से पिता और मां के बीच विवाद चल रहा है, इस कारण दोनों अलग रहते हैं. पिता के आरोपों को लेकर मां हमेशा परेशान रहती थी.
बुधवार रात मां शराब पीकर घर लौटी तो उसने फटकार लगायी थी. इसके बाद वह सोने चला गया. उसकी नींद खुली तो मां को फांसी लगाते देखा. उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले आया. बीना देवी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. उसमें उन्होंने पति के आरोपों से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है.
