जमशेदपुर : मुख्यमंत्री कैंटीन योजना की शुरुआत 20-21 को शहर में

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आठ स्थानाें पर 20 व 21 अक्तूबर से मुख्यमंत्री कैंटीन याेजना के तहत गुणवत्तायुक्त भाेजन उपलब्ध कराया जायेगा. साेनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची, मानगाे, सिदगाेड़ा, बर्मामाइंस आैर जुगसलाई में दिन में साढ़े 11 बजे से दाे बजे तक मुख्यमंत्री कैंटीन याेजना के वाहन साफ-सुथरे स्थल पर लाेगाें काे गरमागरम भाेजन प्रदान करेंगे. […]

जमशेदपुर : जमशेदपुर में आठ स्थानाें पर 20 व 21 अक्तूबर से मुख्यमंत्री कैंटीन याेजना के तहत गुणवत्तायुक्त भाेजन उपलब्ध कराया जायेगा. साेनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची, मानगाे, सिदगाेड़ा, बर्मामाइंस आैर जुगसलाई में दिन में साढ़े 11 बजे से दाे बजे तक मुख्यमंत्री कैंटीन याेजना के वाहन साफ-सुथरे स्थल पर लाेगाें काे गरमागरम भाेजन प्रदान करेंगे. 10 रुपये में भात, दाल, सब्जी व चटनी दी जायेगी.
जिन स्थानाें पर वाहन खड़े हाेंगे, वहां खाना खाने वाले लाेगाें के बैठने की भी व्यवस्था की जायेगी. सर्किट हाउस में बुधवार काे आयाेजित संवाददाता सम्मेलन काे संबाेधित करते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में इसे संचालित करने का जिम्मा इस्कॉन की सिस्टर कंसर्न अन्नामृता फाउंडेशन काे दिया गया है. इस संस्था काे वाहन भी उपलब्ध करा दिये गये हैं.
जमशेदपुर में यह संस्था पूर्व से ही मिड डे मील का बेहतर ढंग से संचालन कर रही है, इसलिए पहले चरण में याेजना जमशेदपुर में लागू हाेगी. दूसरे चरण में रांची आैर फिर अन्य जिलाें में इस याेजना काे लागू किया जायेगा. रांची में किचन बनाये जाने का काम प्रगति पर है. याेजना के स्वरूप काे अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार काे आपूर्ति विभाग के निदेशक संजय कुमार जमशेदपुर पहुंच रहे हैं. वे विभागीय पदाधिकारियाें के अलावा फाउंडेशन के साथ बैठक करेंगे.
मंत्री ने कहा कि पिछले कई दिनाें से विभाग इस याेजना काे लेकर गंभीर था. जिला प्रशासन के पास वाहन भी खड़े-खड़े खराब हाे रहे थे.
इसके बाद विभागीय स्तर से याेजना का स्वरूप बनाकर पहले वित्त विभाग, फिर मंत्रिपरिषद काे भेजा गया, जहां इसे मंजूरी मिलने के बाद लागू करने का फैसला किया गया. जमशेदपुर में इस याेजना काे लागू करने के लिए इसलिए तैयार है कि यहां पहले से मिड डे मील याेजना चल रही है आैर उसी की सिस्टर कंसर्न काे इसका जिम्मा मिला है. राज्य की यह पहली याेजना हाेगी. इसके पूर्व दाल-भात याेजना सरकार चला रही है, जहां पांच रुपये में भाेजन दिया जा रहा है.
मुख्यमंत्री कैंटीन याेजना आैर दाल भात केंद्राें पर तय गुणवत्ता मानकाें के आधार पर भाेजन मिले, इसका ध्यान विभाग रखेगा. पहले चरण में जमशेदपुर में दिन के वक्त इस याेजना काे चलाया जायेगा. इसके बाद इसे रात काे भी सुचारु रूप से लागू कराया जायेगा. संवाददाता सम्मेलन में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >