जमशेदपुर : 4.10 फीसदी लाभांश मिलेगा लोन में 40 हजार का इजाफा

टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की आमसभा जमशेदपुर : टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की 99वीं वार्षिक अामसभा गुरुवार को टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में हुई. आमसभा में टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के लगभग 1600 सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 4.10 फीसदी लाभांश देने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया […]

टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की आमसभा
जमशेदपुर : टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी की 99वीं वार्षिक अामसभा गुरुवार को टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में हुई. आमसभा में टिस्को इलेक्ट्रिकल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के लगभग 1600 सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए 4.10 फीसदी लाभांश देने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
इसके अलावा सोसाइटी सदस्यों को मिलने वाली लोन राशि में 40 हजार रुपये का इजाफा किया गया. सोसाइटी सदस्यों को आपातकालीन लोन 60 हजार रुपये, ऑडिनरी लोन डेढ़ लाख रुपये, कमोडिटी लोन दो लाख रुपये और स्पेशल लोन ढाई लाख रुपये मिलेगा. आम सभा में सोसाइटी के चेयरमैन अनुराग सक्सेना, प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन आरके सिंह, उमेश प्रताप सिंह, सरोज रंजन, राजेश ठाकुर, संजय पांडेय, रूपा कुमारी, स्वाति कुमार सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे.
सोसाइटी का वेबसाइट लांच
आमसभा में गुरुवार को सोसाइटी का वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट टीइसीसीएसएल डॉट कॉम लांच किया गया. अब सोसाइटी के सभी सदस्य अपना और सोसाइटी का विवरण आसानी से देख सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >