जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने रविवार को शहर की तीन अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया. मानगो अटल क्लिनिक में डॉक्टर अौर नर्स के विलंब से आने के लिए आर्थिक दंड लगाया तथा समय पर आने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद के साथ सामुदायिक केंद्र भोजपुर कॉलोनी बारीडीह बस्ती, सामुदायिक केंद्र भुइयांडीह लाल भट्ठा अौर मानगो गुरुद्वारा बस्ती सामुदायिक केंद्र स्थित अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया.
लेट आये डॉक्टर व नर्स डीसी ने लगाया जुर्माना
जमशेदपुर : उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने रविवार को शहर की तीन अटल क्लिनिक का निरीक्षण किया. मानगो अटल क्लिनिक में डॉक्टर अौर नर्स के विलंब से आने के लिए आर्थिक दंड लगाया तथा समय पर आने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद के साथ सामुदायिक केंद्र भोजपुर कॉलोनी बारीडीह बस्ती, […]

मानगो अटल क्लिनिक के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि एक डॉक्टर अौर एक-एक नर्स समय पर अस्पताल नहीं पहुंची हैं. उपायुक्त ने सिविल सर्जन को दोनों पर आर्थिक दंड लगाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अटल क्लिनिक में चिकित्सीय सुविधा का भी जायजा लिया अौर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
शहरी क्षेत्र के गरीब, मजदूरों के लिए अटल क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है, जिसमें अोपीडी, नि:शुल्क दवा वितरण, हीमोग्लोबिन व शूगर की जांच, टीकाकरण की सुविधा अौर परिवार नियोजन पर परामर्श दिया जाता है.
आर्थिक मजबूरी के कारण सही समय पर इलाज नहीं करा पाने वाले गरीब एवं मजदूर वर्ग के लोगों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अटल क्लिनिक का संचालन सुबह आठ से दस बजे तथा शाम छह से आठ बजे तक किया जा रहा है.