जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना डैम में डूबे दोनों युवक की लाश को बरामद कर लिया गया है. मरने वालों में 25 वर्षीय समीर है जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के करीम सिटी कॉलेज के नीचे रहने वाले है जबकि दूसरा गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के ख्वाजा कॉलोनी के रहने वाले पुली है. बताया जाता है कि पुली सऊदी अरब से जमशेदपुर आया था और उसने पार्टी दी थी. पुली अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पर आठ युवको को लेकर पार्टी मनाने के लिए डिमना डैम पहुँचा. पहले उन लोगो ने साथ खाया-पिया और फिर डैम में नहाने लगें.
जमशेदपुर : डिमना डैम में दो युवक डूबे, लाश मिली
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना डैम में डूबे दोनों युवक की लाश को बरामद कर लिया गया है. मरने वालों में 25 वर्षीय समीर है जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड के करीम सिटी कॉलेज के नीचे रहने वाले है जबकि दूसरा गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के ख्वाजा कॉलोनी के रहने वाले पुली है. बताया जाता है […]

इसी दौरान दो लड़के डुबने लगे जिसको बचाने में पुली और समीर लग गए. सभी युवक तो निकल गए लेकिन समीर और पुली खुद डूब गए जिससे दोनों की मौत हो गई. दोनो की मौत के बाद उनका शव डैम से निकला जा सका. घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता समेत काफी संख्या में बस्ती वासी पहुंचे थे.