जमशेदपुर : साकची आम बगान के पास रहने वाले कपड़ा कारोबारी मोहित व रोहित अग्रवाल के घर में लूट के छह दिनों के बाद अपराधियों ने उनके पिता गोपाल अग्रवाल से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जिस नंबर से रंगदारी के लिए कॉल आयी थी, पुलिस ने उसके आधार पर उनके पूर्व कर्मचारी भुइयांडीह ग्वाला बस्ती के रंजीत कुमार समेत उसके दो अन्य साथी ग्वाला बस्ती के ही चंदन साव व जितेंद्र शर्मा उर्फ बउवा को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गयी स्कूटी (जेएच05एवाई4999), नकली पिस्तौल, चाकू, मोबाइल व टेंपो बरामद किया है.
कपड़ा कारोबारी के घर लूटपाट के बाद मांगी दो लाख की रंगदारी, पूर्व कर्मी समेत तीन धराये
जमशेदपुर : साकची आम बगान के पास रहने वाले कपड़ा कारोबारी मोहित व रोहित अग्रवाल के घर में लूट के छह दिनों के बाद अपराधियों ने उनके पिता गोपाल अग्रवाल से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी. जिस नंबर से रंगदारी के लिए कॉल आयी थी, पुलिस ने उसके आधार पर उनके पूर्व कर्मचारी भुइयांडीह […]

इन लोगों ने कपड़ा कारोबारी के घर लूटपाट के अलावा कदमा व सोनारी में भी एक दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कारोबारी के घर लूट की योजना रंजीत कुमार ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर बनायी थी और घटना काे अंजाम दिया था.
अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए नकली पिस्तौल का उपयोग किया था. इस दौरान सभी आरोपी कारोबारी के घर में रात भर रुक कर घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन रोहित गुप्ता की पत्नी विधी अग्रवाल की नींद खुल गयी. उनके चिल्लाने पर अपराधी फरार हो गये.
चोरी के मोबाइल से मांगी थी रंगदारी. एसएसपी ने बताया कि कारोबारी के घर लूटपाट करने के बाद आरोपियों ने भुइयांडीह बाबूडीह में एक घर से मोबाइल की चोरी की और उसी से रंगदारी की मांग की. कारोबारी को जिस नंबर से रंगदारी की मांग की गयी थी, जब उसकी जांच की गई, तो पता चला उक्त मोबाइल दो दिनों पूर्व ही बाबूडीह में एक घर से चोरी हुई है.
टेंपो चालक है रंजीत और चंदन. गिरफ्तार रंजीत और चंदन साव ग्वाला बस्ती में रहते हैं. दोनों टेंपो चलाते हैं. रंजीत कुमार का अपना टेंपो है, जबकि चंदन किराये का टेंपो चलाता है.
एसएसपी सम्मानित: अपराधियों को पकड़ने के लिए साकची बाजार के दुकानदाराें ने एसएसपी अनूप बिरथरे का अभिनंदन किया. बाजार एसाेसिएशन के प्रमुख दिनेश अग्रवाल मुन्ना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी काे पुष्पगुच्छ देेकर सम्मानित किया.