डोर स्टेप डिलिवरी के ट्रांसपोर्टर चयन पर निर्णय आज

जमशेदपुर : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में डोर स्टेप डिलिवरी के टेंडर को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. राज्य खाद्य निगम के गोदाम से 11 प्रखंडों में खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टर चयन के लिए हुई बैठक में पाया गया कि अधिकांश ट्रांसपोर्टरों द्वारा न्यूनतम एक ही दर दिया गया है, जिसके बाद […]

जमशेदपुर : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में डोर स्टेप डिलिवरी के टेंडर को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. राज्य खाद्य निगम के गोदाम से 11 प्रखंडों में खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ट्रांसपोर्टर चयन के लिए हुई बैठक में पाया गया कि अधिकांश ट्रांसपोर्टरों द्वारा न्यूनतम एक ही दर दिया गया है, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि इस बार अनुभवी ट्रांसपोर्टरों का चयन किया जायेगा. इसके लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत भी की गयी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी नवीन कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

जिले में कितने राशन कार्डधारी प्रभावित
3,48,828 पीएचएच राशन कार्डधारी
58,716 अंत्योदय राशन कार्डधारी
55,047 सफेद राशन कार्डधारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >