अनुसंधान में करें प्रशिक्षण से मिली

जमशेदपुर : प्रशिक्षण के दौरान सिखाये गये गुर का प्रयोग करने से अनुसंधान में आसानी होगी. ड्यूटी के दौरान लोगों से अच्छा व्यवहार रखे. पब्लिक रिलेशन को बनाने के लिए अग्रसर प्रयास करे. इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा. कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने जमशेदपुर के टीटीएस में आयोजित 150 इंस्पेक्टरों के प्रोन्नति पूर्ण प्रशिक्षण […]

जमशेदपुर : प्रशिक्षण के दौरान सिखाये गये गुर का प्रयोग करने से अनुसंधान में आसानी होगी. ड्यूटी के दौरान लोगों से अच्छा व्यवहार रखे. पब्लिक रिलेशन को बनाने के लिए अग्रसर प्रयास करे. इससे आपके व्यक्तित्व का विकास होगा.

कोल्हान डीआइजी कुलदीप द्विवेदी ने जमशेदपुर के टीटीएस में आयोजित 150 इंस्पेक्टरों के प्रोन्नति पूर्ण प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम में यह बात कही. उन्होंने इंस्पेक्टरों को प्रमाण पत्र भी दिया. टीटीएस के प्राचार्य केएन मिश्रा ने बताया कि 125 इंस्पेक्टर झारखंड के अलग अलग जिले से प्रमोशन पा कर आये थे.
तीन जून से इन लोगों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था. जिसमें बदलते कानून, ऑर्म्स की जानकारी, प्रबंधक के गुर, फायरिंग, पीटी समेत पब्लिक रिलेशन के बारे में जानकारी दी गयी. इस इसके अलावा विधि व्यवस्था के बारे में एसएसपी अनूप बिरथरे ने सभी को जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >